मुहिम एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी एक अलाभकारी संस्था है। इस संस्था का उद्देश्य भारतीय नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाना है। मानव कल्याण और मानव सेवा हमारा परम उद्देश्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हम मानव जीवन के समस्त पहलुओं यथा विद्यालयी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, शैक्षणिक मार्गदर्शन, रोजगार, नैतिक शिक्षा, चिकित्सा सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करने का लक्ष्य रखते हैं। आप भी यदि अपने भीतर मानव सेवा और मानव कल्याण का भाव पाते हैं तो हमसे जुड़ने के लिए सादर आमन्त्रित है।